Ramlala first photo: आप भी कीजिए रामलला के प्रथम दर्शन, राम मंदिर के चारों ओर किया भ्रमण

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2024 - 05:59 PM (IST)

Ramlala first photo: राम मंदिर में स्थापित होने वाली रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ गई है। पालकी में रामलला को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया जा रहा है। हालांकि, यह असली मूर्ति नहीं जो गर्भगृह में स्थापित होगी। इसे एक प्रतीकात्मक मूर्ति बताया जा रहा है जिसको आज मंदिर परिसर में भ्रमण करवाया गया है।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज बुधवार को दूसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति को जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से अनुष्ठान शुरू होगा। सबसे पहले सुवासिनी पूजन, वर्धिनी पूजन किया जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। फिर रामलला की नवनिर्मित मूर्ति को पहली बाहर लाया जाएगा। अब मंदिर ट्रस्ट ने कर्नाटक के शिल्पकार अरुण योगीराज की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने के लिए चुन लिया है। इसके साथ ही अन्य एक पुरानी और दो हाल ही में निर्मित मूर्तियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ट्रस्ट की तरफ से भी इसपर स्थिति साफ कर दी गई है।
PunjabKesari
अयोध्या में तीन अलग-अलग मूर्तियां तैयार की गई थीं। योगीराज के अलावा कर्नाटक के ही गणेश भट्ट ने काले पत्थर और राजस्थान के सत्यनारायण पांडे ने मकराना मार्बल से मूर्तियां तैयार की थी। ट्रस्ट ने अंत में योगीराज की मूर्ति को चुना। ये सभी मूर्तियां 51 इंच ऊंची थीं। खास बात है की तीनों मूर्तियां मुंबई के कलाकार वासुदेव कामथ के बनाए स्कैच पर आधारित हैं। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र को पेंसिल से बनाए स्कैच दिखाए थे। कामत का जन्म भी कर्नाटक में हुआ है, लेकिन वह मुंबई में रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static