देशभर के 5 लाख मंदिरों में मनाया जाएगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, तैयारी में जुटा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2023 - 06:01 PM (IST)

अयोध्या: श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मनाए जाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। देश के शहर व गांव के पांच लाख मंदिरों में श्री राम भगवान का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा।

जनवरी 2024 में होगा महोत्सव का आगाज
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है इसके लिए देश में जिन लोगों को तमाम बड़े बड़े आयोजन करने का अनुभव है। उनके साथ वार्ता चल रही है। दावा किया जा रहा है कि संघ को देशभर में इस प्रकार के बड़े आयोजन करने का अनुभव रहा है। पिछले 3 महीने से हर 15 दिन पर बैठक की जा रही है। हालांकि अभी महोत्सव की तिथि निश्चित नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि महोत्सव का आगाज जनवरी 2024 में ही शुरू होगा।

PunjabKesari

पूरे कार्यक्रम का आयोजन होगा लाइव
चम्पत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान देशभर से लोग अयोध्या पहुंचने में परेशानी होगी इसलिए अयोध्या आने से अच्छा है कि पूरे देश में आयोजन किया जाए। हिंदुस्तान में ढाई लाख पंचायते हैं और हर पंचायत में एक मंदिर जरूर है। शहर के मोहल्लों में भी ढाई लाख मंदिर होंगे इसलिए 5 लाख मंदिरों में 12 दिन पहले से अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार राम नाम संकीर्तन समाज के अनुकूल किया जाएगा। इस प्रकार की अपील देश के लोगों से की है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन लाइव किया जाएगा। देश के 5 लाख गांव और मोहल्लों के मंदिरों में इस प्रकार के कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। पूरे आयोजन का प्रसाद गांव-गांव में वितरित किया जाए, इस पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद भी 5 लाख से अधिक लोग अयोध्या आएंगे।

PunjabKesari

अयोध्या के 500 मंदिरों में भी होगा उत्सव
अयोध्या के 500 से अधिक मठ मंदिरों मैं भी भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मनाया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या के मठ मंदिरों में बड़े स्क्रीन के माध्यम से मंदिर के उत्सव का लाइव प्रसारण हो इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि व सदस्य विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य अयोध्या के संतों के साथ बैठक कर एक वृहद योजना तैयार कर रहे हैं।

PunjabKesari

कुबेर टीला पर स्थापित होगी जटायु की मूर्ति
राम मंदिर में भगवान राम लला प्राण प्रतिष्ठा के पहले परिसर में स्थित कुबेर टोला पर दिसंबर 2023 में ही जटायु की मूर्ति की स्थापना हो जाएगी। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्र के लिए जो बचन बद्धता दी थी को दिसंबर 2023 तक भूतल बनकर तैयार हो जाएगा इसका प्रयास है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static