भाजपा का सफाया करेंगे क्षेत्रीय दल: अखिलेश

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 08:09 PM (IST)

लखनऊ: संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देने की वकालत करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय दलों का होने वाला गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया करेगा। 

अखिलेश यादव ने यहां कहा कि भाजपा को अपदस्थ करने में क्षेत्रीय दलों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। चुनाव से पहले ऐसा गठजोड़ होगा जो भाजपा का सफाया करेगा। इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। पार्टी के लिए मुख्य प्राथमिकता हैं कि पहले संगठन मजबूत करें। हम इसमें लगे हैं। समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में सम्मानजनक फैसला लेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव आने से पहले ही मैदान छोडऩे लगे हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता। सपा को 2017 में भी कम वोट नहीं मिला था। साम्प्रदायिकता भाजपा का एजेंडा है। भाजपा को पता है कि इस बार इनको सत्ता से बाहर जाना है।  

अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहर फैलाया जा रहा है। वह तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की रैली में जायेंगे। देश के लोग उच्चतम न्यायालय का फैसला मानेंगे हालांकि भाजपा के लोगों को संविधान की ङ्क्षचता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है। आलू और धान किसान बर्बाद है। प्रधानमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य का जो वादा किया था आज तक पूरा नहीं हुआ।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा है ठोक दो। इसका नतीजा है कि लखनऊ में विवेक तिवारी और बुलन्दशहर में पुलिस वालों को मार दिया गया। जनता वोट डालने का इंतजार कर रही है। जो वोट से आए हैं वे वोट से ही जाएंगे। मुख्यमंत्री नाम बदलने के अलावा कुछ अच्छा काम भी करें। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण पर चर्चा चाहती है। पार्टियों को अधिकार मिले कि वे अपने हिसाब से महिलाओं को टिकट दें। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण की विरोधी नहीं है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मौसम को दोष देंगे ईवीएम खराब होने पर कोई भरोसा नहीं करेगा। मतदान बैलट पेपर से होना चाहिए। उप चुनाव में इसलिए मशीन खराब थी कि उस वक्त लोग रोको पर थे। वो थक कर लौट जाएं इसलिए ईवीएम खराब की गई। मुयमंत्री बताएं कि कौन सा बड़ा काम उन्होंने अब तक किया है।

Ajay kumar