भदोही में शर्मसार हुई इंसानियत: दबंग रेस्तरां मालिक और बेटों ने दलितों के साथ जमकर की मारपीट, 4 के खिलाफ FIR

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 08:19 AM (IST)

Bhadohi News: भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में वनवासी समाज के एक छात्र और दलित पिता-पुत्र से एक रेस्तरां में समोसा खाने के लिए कथित रूप से कुर्सी पर बैठ जाने से नाराज 4 लोगों ने मारपीट और अपशब्द कहे। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें:- खाकी शर्मसार: CM योगी की ड्यूटी छोड़ नशे में धुत मिला दारोगा, वीडियो Viral हुआ तो गिरी गाज

दबंग रेस्तरां मालिक और बेटों ने दलितों के साथ की मारपीट
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय ने बताया कि इस संबंध में 20 वर्षीय छात्र धर्मेंद्र वनवासी की तहरीर पर सोमवार शाम रेस्तरां मालिक जोखू राम प्रजापति और उसके बेटों मुरलीधर व कन्हैया लाल तथा पौत्र मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सुंदरपुर इलाके में 10 अप्रैल शाम को संसारापुर गांव का निवासी धर्मेंद्र वनवासी कोचिंग से लौटते वक्त रास्ते में एक दुकान पर कुछ खाने के लिये रुका था। उन्होंने बताया कि वहां पहले से ही अनुसूचित जाति के कन्हैया लाल और उनका बेटा सूर्या बैठकर जलपान कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें:- खेल-खेल में उजड़ गई खुशियां: Saharanpur में मिट्टी के नीचे दबकर 2 मासूमों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मुकदमा दर्ज कर की जा रही विधिक कार्रवाई
पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक धर्मेंद्र ने आरोप लगाया है कि वह समोसा लेकर एक कुर्सी पर बैठ गया तभी दुकान मालिक जोखू राम प्रजापति, उसके बेटे मुरलीधर, कन्हैया लाल तथा पौत्र मोहित भड़क गए और जातिसूचक शब्द बोलते हुए मारपीट की। राय ने बताया कि धर्मेंद्र का कहना है कि उसके साथ मारपीट का जब कन्हैया लाल और उनके बेटे सूर्या ने विरोध किया तो दुकान मालिक ने उन्हें भी जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static