मुंह में तौलिया, जेवर गायब और म/र्डर का शक... IPS की मां की मौ/त पर यूपी पुलिस का बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 07:01 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में तैनात आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में यह साफ हो गया है कि उनकी मौत किसी वारदात में नहीं, बल्कि कुदरती तौर पर हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस की पड़ताल में मौके से लूट, चोरी या किसी भी तरह की हिंसा का कोई सबूत नहीं मिला है।

शुरुआत में परिजनों ने अंदेशा जताया था कि घर से कुछ गहने गायब हैं, जिससे मामला लूट या हत्या की तरफ घूमता दिख रहा था। हालांकि, पुलिस की गहन जांच में मृतका की सोने की अंगूठी, नाक की कील, कानों की बालियां और बाकी तमाम जेवर घर के अंदर ही सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने लूट या चोरी की किसी भी आपराधिक घटना से साफ इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- सड़क पार करने का कर रहा था इंतजार, अचानक आई तेज रफ्तार बस और फिर... झांसी में CCTV में कैद हुई पूरी घटना

गौरतलब है कि लखनऊ में तैनात आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। परिजनों को शुरुआत में फोन पर मां को दिल का दौरा पड़ने की सूचना दी गई थी। लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने स्थिति को थोड़ा संदिग्ध पाया। दर्ज एफआईआर में मुंह में तौलिया ठूंसे होने, चेहरे-मुंह से खून आने, शरीर पर चोट के निशान होने और गले की सोने की चेन व तुलसी माला गायब होने का दावा किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटना स्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया। जांच अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल और फॉरेंसिक सबूतों से पूरी तरह स्पष्ट है कि इंद्रावती देवी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। उनके साथ किसी भी प्रकार की जबर्दस्ती या लूटपाट की बात बेबुनियाद साबित हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static