घूसखोरी के आरोप में फंसे संभल के SDM, योगी के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावों की खुली पाेल

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 06:40 PM (IST)

संभलः याेगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावाें की पाेल खाेलने में प्रदेश के अफसर काेई काेर कसर नहीं छाेड़ रहे हैं। जी हां एेसा ही एक मामला प्रदेश के संभल से सामने आया है। यहां एसडीएम पर साड़े तीन लाख की घूसखोरी का आरोप लगा है।

                                                                           (SDM प्रतिपाल सिंह चाैहान की फाइल फाेटाे) 

घूसखोरी का यह मामला संभल जनपद की गुन्नौर तहसील का है। गुन्नौर तहसील के सोपाली का आरोप है कि गांव मेऊआ हसन गंज में 2015 में ग्राम प्रधान के चुनाव हुए थे। जिसमें वह काफी कम वाेटों के अंतर से हार गया था। चुनाव में हारने पर उसने मतगणना पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश के बाद पुनः मतगणना के लिए एसडीएम रहे प्रतिपाल सिंह चाैहान ने निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए उससे साढ़े तीन लाख घूस की मांग की। जिसपर एस डी एम की पत्नी रागिनी चाैहान के बैंक खाते में साढ़े तीन लाख की रकम ट्रांसफर करा दी। 

पीड़ित सोपाली का आरोप है कि एसडीएम ने रकम लेने के बाद भी निष्पक्ष मतगणना नहीं कराई जिसकी वजह से वह हार गया। हारने के बाद जब उसने एसडीएम से रकम वापस मांगी तो उसने उसे जेल भेजने की धमकी देना शुरू कर दिया। अब पीड़ित सोपाली ने जिले के डी एम आनंद कुमार सिंह को शपथ पत्र सौंपकर आरोपी एस डी एम से घूस में ली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। 

डीएम ने एडीएम को जांच सौंप पीड़ित को आराेपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। जब जिला अधिकारी से इस बारे में बात की गई तो उन्हाेंने बताया कि पीड़ित ने एस डी एम् प्रतिपाल सिंह चाैहान जो की गुन्नोर तहसील के उपजिला अधिकारी रहे वर्तमान में चंदोसी के उपजिला अधिकारी हैं के खिलाफ घूस लेने के पर्याप्त सबूत के साथ शिकायत की। जिसकी जांच एडीएम् को साैंपी गई है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। 

Ajay kumar