जेल मंत्री रामूवालिया ने सारा की मां से कहा-चुनाव का वक्त है 3 महीने मुंह बंद रखिए

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 06:12 PM (IST)

लखनऊ: सारा सिंह के मौत की हमदर्दी जताने उनकी मां सीमा सिंह से मिलने गए जेल मंत्री रामूवालिया ने बातचीत में सीमा सिंह से जो बात कही उससे वह अवाक रह गईं। दरअसल रामूवालिया ने सीमा सिंह से कहा कि इस समय चुनाव करीब हैं आप 3 महीने के लिए चुप रहिए। बता दें कि सारा की मौत के आरोपी अमनमणि सिंह को सपा ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। जिसका सीमा सिंह लगाता विरोध कर रही हैं। 

सीमा सिंह ने रामूवालिया पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो किसके इशारे पर हमको खामोश रहने की नसीहत देने आए थे। क्या उन्हें मुलायम सिंह यादव या शिवापाल ने भेजा था या फिर अमनमणि के कहने पर वो मुझे चुप रहने को बोल रहे हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में सीमा सिंह ने बताया कि मुझे पहले लगा कि रामूवालिया जी सारा की मौत को लेकर काफी भावुक हैं, लेकिन जब उन्होंने राजनैतिक बात कि तो आप किसी पार्टी से एलायंस मत कीजिए। 

क्या था मामला?
गौरतलब है कि बीते 9 जुलाई को अमनमणि त्रिपाठी अपनी पत्नी सारा सिंह के साथ कार में सवार होकर घर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। फिरोजाबाद बाईपास के पास पहुंचने पर अमनमणि त्रिपाठी की कार पलटगई जिसमें सारा सिंह की मौत हो गई। सबसे हैरानी वाली बात तो यह थी कि जिस दुर्घटना में सारा सिंह की मौत हो गई उसमें अमनमणि त्रिपाठी को खरोंच तक नहीं आई। सारा सिंह की मां ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर जेल में हत्या की साजिश रचने और दामाद अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में अमनमणि त्रिपाठी जेल में हैं। गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में उनके खिलाफ मामला भी चल रहा है।  

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें