सुरजेवाला का हमला- BJP के राज में आस्था के नाम पर भी हुआ घोटाला

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 10:01 AM (IST)

 

नैनीतालः कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं कांग्रेस के महासचिव तथा मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर हमला बोला और उसे घोटालेबाज की संज्ञा दी।

सुरजेवाला हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टीके मुख्यालय स्वराज आश्रम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी हमला बोला और उन्हें खनन प्रेमी मुख्यमंत्री कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने शासनकाल में उन्होंने खनन माफियाओं को संरक्षण दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास का छलावा करने वाली भाजपा सरकार ने 5 साल कुछ नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आस्था के नाम पर भी घोटाला किया है। उनका इशारा तथाकथित हरिद्वार महाकुंभ को लेकर सामने आये घोटाले से था। आरोप लगाया कि जो सरकार आस्था के नाम पर घोटाला कर सकती है, वह जनता का क्या भला करेगी।

वहीं कांग्रेस के महासचिव ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत पर भी हमला बोला और कहा कि घोटाले का आरोप लगाने वाले पत्रकार को ही जेल भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ के दौरान कोविड महामारी को लेकर सामने आयी सरकार की नाकामी ने देश में देवभूमि की किरकिरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और सरकार घोटालेबाजों को जेल की हवा खिलाएगी। बता दें कि सुरेजवाला दस फरवरी को हल्द्वानी और कालाढूंगी में प्रचार करेंगे और पार्टी प्रत्याशी सुमित हृदयेश और महेश शर्मा के लिये वोट मांगेगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static