ताजमहल काे लेकर शशि थरूर ने याेगी पर बाेला हमला

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 02:50 PM (IST)

लखनऊः ऑल इण्डिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने रविवार काे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बताैर मुख्यातिथि शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ पर जाेरदार हमला बाेला। थरूर ने कहा कि जिस ताजमहल काे देखने दुनिया के लाेग आगरा आते हैं उसे मुख्यमंत्री विदेशी बिल्डिंग बताकर ताेड़ने की बात करते हैं। 

उन्होंने कहा कि विश्वामित्र जैसे ऋषिमुनियों ने तप से इस देवभूमि को धन्य किया है। उनके साथ देवा शरीफ, गाजी मियां की मस्जिद उत्तर प्रदेश में है। ताजमहल उत्तर प्रदेश का अभिमान है। दुनिया से लोग आते हैं इसे देखने के लिए और आपके मुख्यमंत्री (याेगी आदित्यनाथ) कहते हैं कि यह एक विदेशी बिल्डिंग है, जिसको तोड़ना चाहिए।

इस दाैरान शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी औऱ करनी में बड़ा अंतर है। 
 

Ajay kumar