BJP के 'शत्रु' आज भी नहीं थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ', इस कारण से टली ज्वाइनिंग

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 12:54 PM (IST)

पटनाः भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में ज्वाइनिंग टल गई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदस्यता ग्रहण करनी थी लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने के कारण पार्टी में शामिल होने में भी देरी हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने आवास पर बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में सीटों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसी के चलते कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने आद दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी थी। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि उन्हें पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के अन्तर्गत बिहार एनडीए ने सीट बंटवारे के ऐलान के साथ ही उम्मीदवार के नामों का भी ऐलान कर दिया है। पटना से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है, वहीं उनके स्थान पर रविशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में उतरेंगे।

 

Nitika