लखीमपुर में भूख हड़ताल और मौन व्रत पर बैठे सिद्धू, प्रशासन के फूले हाथ पाव

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 06:48 PM (IST)

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा मामले में सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में  पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर में  भूख हड़ताल और मौन व्रत धारण कर धरने पर बैठ गए।  उन्होंने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि  सरकार आरोपियों को बचा रही है। सिद्धू ने कहा कि  जब तक मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक वह  भूख हड़ताल और मौन व्रत को तोड़ेंगे। वहीं  सिद्धू के इस ऐलान के बाद प्रशासन के हाथ पाव फूल गए हैं।

बता दें कि  इस पहले सिद्धू  गुरुवार को पीड़ित किसानों से मिलने के लिए लखीमपुर जा रहे थे। उन्हें पुलिस ने सहारनपुर बार्डर पर रोक लिया था। उसके बाद  सिद्धू अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। वहीं सिद्धू  के जिद के आगे योगी  सरकार को झुकना पड़ा था और पुलिस ने  उन्हें 25 लोगों के साथ लखीमपुर में पीड़ित किसान परिजनों से मुलाकात करने की इजाजत दे दी थी।

Content Writer

Ramkesh