सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा समेत 500 लोग थे शामिल

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 05:50 PM (IST)

यूपी डेस्क: लंदन से लौटी बॉलीवुड की मशूहर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिन्हें लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। कनिका पिछले 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं और मुम्बई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर उनकी स्क्रीनिंग भी की गयी थी। वो 15 मार्च को लखनऊ में पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी की पार्टी में शामिल हुईं, जिसमें एक सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे। उन्होंने लोगों से हाथ भी मिलाया और सेल्फी भी ली। उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और लखनऊ के एक बड़े होटल में ठहरीं। वहां उन्होंने डिनर पार्टी भी दी। खास बात ये है कि इस पार्टी में बीजेपी नेताओं समेत 500 से ज्यादा लोग शामिल थे। 

पार्टी में शामिल थीं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे 
लंदन से लखनऊ पहुंची कनिका कपूर एक हाई प्रोफाइल फैमिली पार्टी में शामिल हुई थीं। इस फैमिली पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, वसुंधरा के बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा की फैमिली, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी, रिटायर्ड जज समेत कई नामी राजनेता, ब्यूरोक्रेट भी शामिल हुए थे। कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद फैमिली पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पार्टी पूर्व बसपा नेता अकबर अली डंपी के बंग्ले पर आयोजित की गई थी। 
PunjabKesari
वसुंधरा राजे के साथ खिंचाई सेल्फी 
सिंगर कनिका कपूर के साथ सेल्फी की भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत के अलावा अन्य कई लोग शामिल हैं। 

PunjabKesari

दुष्यंत सिंह ने खुद को किया अलग-थलग
कनिका के कोरोना की चपेट में आने की जानकारी के बाद बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को अलग थलग कर लिया है हालांकि जांच रिपोर्ट में वह निगेटिव पाए गए हैं। बता दें कि पार्टी के बाद दुष्यंत सिंह संसद भी गए थे और अन्य नेताओं से मुलाकात भी की थी।

PunjabKesari

कौन कौन हुआ पार्टी में शामिल
1. राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया।
2. वसुंधरा राजे के बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह। 
3. पूर्व बसपा सांसद अकबर अली डंपी।
4. कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद। 
5. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी। 
6. उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा फैमिली के साथ हुए शामिल।
7. रिटायर्ड जज। 
8. कई अधिकारी भी हुए शामिल।

PunjabKesari

कनिका ने स्वीकारा-अलग नहीं रहकर गलती की
कनिका कपूर ने अपने इस्टाग्राम पर किए पोस्ट में कहा है कि वह 4 दिन पहले फ्लू के लक्षण मिले हैं। मुझे कोविड-19 पॉजीटिव पाया गया है। कनिका कपूर ने कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद स्वीकार किया कि उसे लंदन से आने के बाद खुद को अलग थलग रखना चाहिए था। गलती हुई मुझे खुद को कम से कम 14 दिन तक अलग थलग रहना था लेेकिन मैं लोगों से मिलती रही और सम्पर्क में आती रही।

कुल कितनी पार्टी में हुईं शामिल
पता चला है कि लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर 4 पार्टी में शामिल हुईं थीं। 
पहली पार्टी: कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं। 14 मार्च को उन्होंने चेकइन किया, 16 मार्च को चेकआउट किया। इसी होटल में बाद में हुई एक पार्टी में भी कनिका शामिल हुईं।
दूसरी पार्टी: कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पार्टी दी। इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए। 
तीसरी पार्टी: शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई। इसमें भी कनिका मौजूद थीं।
चौथी पार्टी: लोकायुक्त संजय मिश्रा ने लखनऊ की गुलिस्ता कालोनी में रखी थी।

PunjabKesariकानपुर में मामा विपुल टंडन के घर रुकीं 
कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर रुकी थीं। वे कल्पना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-2 में रहते हैं। यहां कल्पना ने रिश्तेदारों के साथ सेल्फी भी सिंचाई। 

3 से 4 पार्टियों में कनिका हुईं शामिल: पिता राजीव कपूर 
पिता राजीव कपूर से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया-कनिका 9 मार्च को लखनऊ आई थीं। 12 से 14 मार्च के बीच वे तीन से चार अलग-अलग पार्टियों में शामिल हुईं। पिछले 2-3 दिनों से उन्हें बुखार था। तब हमने डॉक्टर से बात की और टेस्ट करवाया। तब पता चला कि कनिका पॉजिटिव हैं। अब पूरे परिवार का टेस्ट होगा। कनिका के एयरपोर्ट से छुपकर निकलने के बयान पर बोले कि यह झूठी खबर है। एयरपोर्ट पर जब स्क्रीनिंग हुई, तब कनिका ठीक थीं।

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट को प्रशासन ने किया सील
लखनऊ के शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में आयोजित पार्टी में भी कनिका शामिल हुईं थी। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जब इलाके की जांच की गई तो यहां भी कोरोना के लक्षण नजर आए। यहां के वालटन बेकरी के मालिक की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। इसके बाद प्रशासन द्वारा सारे इलाके को 23 मार्च तक के लिए सील कर दिया गया है। 

बेबी डॉल में सोने दी’ गाने से हुईं मशहूर
उल्लेखनीय है कि कनिका कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने ‘ बेबी डॉल में सोने दी’ जुगनी जी, चित्तियाँ कलाइयां जैसे मशहूर गाने को अपनी आवाज़ दी है। इसके अलावा सिंगर ने चंद सिंगिंग रियलिटी शो को भी जज किया है। इतना ही नहीं वह ‘फिल्म फेयर अवार्ड’ से भी नवाजी जा चुकी हैं। बता दें कि कनिका लखनऊ की रहने वाली हैं जबकि उनके तीन बच्चे लंदन में पढ़ते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static