सपा मुखिया झगड़ा ही नहीं संभाल पा हैं तो उत्तर प्रदेश को क्या संभालेंगे: शाहनवाज

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2016 - 01:43 PM (IST)

गोरखपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की कीमोथैरेपी चल रही है। उन्होंने कहा कि कीमोथैरेपी से ही पता चलेगा कि पातिस्तान के दिमाग में क्या चल रहा है और उसके अंदर कितना जहर है। पाकिस्तान को उसकी हैसियत हमारी सेना बता रही है। देश की जनता को भारतीयय सेना पर पूरा भरोसा है। इस दौरान शाहनवाज ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और बसपा परजमकर निशाना साधा। 

सपा-बसपा पर साधा निशाना
भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर उन्होंने कहा कि इसका रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। जनता को देखकर लग रहा है कि प्रदेश की जनता बसपा, सपा से ऊब चुकी है और इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। वहीं सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा मुखिया परिवार का झगड़ा ही नहीं संभाल पा हैं तो प्रदेश को क्या संभालेंगे? अभी तक प्रदेश में जिस तरह अपराध बढ़ा है, गुंडागर्दी बढ़ी है, उससे जनता परेशान है। 

नोटबंदी पर सरकार के साथ है जनता
देश ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक को सराहा लेकिन दूसरे स्ट्राइक से देश की जनता की परेशानियां बढ़ी हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक तो दुश्मन के खिलाफ होता है, पाकिस्तान के खिलाफ हुई है। नोटबंदी कालेधन पर रोक है। प्रधानमंत्री के इस फैसले के साथ देश की जनता पूरी तरह से खड़ी है। वहीं पैसे की दिक्कतों पर कहा कि इसे जल्द दूर किया जाएगा, अब बैंकों में पैसा आ रहा है। 

आजम के मुंह से सिर्फ कंट्रोवर्सी ही निकलती है
वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान द्वारा बबुआ को गोद में बिठाने के सवाल पर कहा कि आजम पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। उनके मुंह से कंट्रोवर्सी ही निकलती है। लोगों का अपमान करना उनका पेशा है और ऐसे व्यक्ति के बारे में बोलकर मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। बता दें कि आजम खान ने कहा था कि मायावती बबुआ(अखिलेश) को गोद में बिठा लें। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें