सपा-कांग्रेस दो पार्टियों का नहीं दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन: शाह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 05:19 PM (IST)

गोरखपुर: सपा-कांग्रेस गठबंधन दो पार्टियों का गठबंधन नहीं बल्कि दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। ये कहना है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का। अमित शाह ने ये बातें गोरखपुर के एक चुनावी जनसभी के दौरान कही। 

जाति-धर्म के आधार पर लैपटॉप बांटती है सपा सरकार
अमित शाह ने आरोप लगाया कि सपा सरकार प्रदेश में जाति-धर्म के आधार पर लैपटॉप बांटती है। अगर आप उनके जाति और धर्म के अनुकूल नहीं हैं तो आपको लैपटॉप नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही बीजेपी की सरकार बनने वाली है। बीजेपी सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं को बगैर जाति-धर्म के भेदभाव से लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। 

विपक्षी पार्टियों के नेताओं का उड़ा रंग 
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तीन चरणों पर हुई वोटिंग के बाद विपक्षी पार्टियों के नेताओं के चेहरों का नूर उड़ गया है। सारी पार्टियां परेशान हैं। 

एक से मां परेशान, दूसरे से बाप
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लिए बगैर अमित शाह ने आरोप लगाया कि दोनों ‘शहजादे’ यूपी का विकास नहीं कर सकते हैं। इनके तो घर में ही प्रोब्लम है। एक से मां तो दूसरे से बाप परेशान है। एक ने देश को तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है। अगर उत्तर प्रदेश का कोई विकास कर सकता है तो बीजेपी ही कर सकती है।