सपा-कांग्रेस मिलकर लूटेंगीं उत्तर प्रदेश, क्योंकि दोनों को है तजुर्बा: बसपा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 12:49 PM (IST)

गोरखपुर(रुद्र प्रताप सिंह): बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा गोरखपुर के ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी राजेश पांडे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। सतीश चंद्र मिश्र ने लॉन में राजेश पाण्डेय को जिताने के लिए लोगों से अपील की। वहीं कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि कल तक समाजवादी पार्टी को लुटेरों, बलात्कारियों, अपराधियों और गुंडों की पार्टी करार देने वाली कांग्रेस ने आज सपा के साथ गठबंधन कर लिया। दोनों एक हो गए। 

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोगों ने पूछा कि क्या वजह है कि दोनों पार्टियां एक साथ हो गर्इं? तो जवाब आया कि कांग्रेस को 10 साल और सपा को 5 साल का तजुर्बा है प्रदेश को लूटने का। अब दोनों पार्टियां साथ हो गई हैं। अब साथ में मिलकर उत्तर प्रदेश को लूटेंगे।