तुष्टिकरण की राजनीति पर उतारू है सपा सरकार: कलराज

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2016 - 08:49 PM (IST)

गोण्डा (उत्तर प्रदेश): केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने आज उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश के विकास में बाधा पैदा कर रही है और तुष्टिकरण की राजनीति पर उतारू है। कलराज ने यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वर्तमान सपा सरकार प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ तुष्टिकरण की राजनाति कर रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कोई बलात्कार होता है तो प्रदेश सरकार के मंत्री कहते हैं कि विरोधी राजनीति कर रहे हैं और यदि किसी तरह पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करा दी तो उसे विभिन्न तरीकों से परेशान किया जाता है। कलराज ने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिये जो पुलिस अफसर ईमानदारी से अपना काम करना चाहते हैं, उन्हें पद से हटना पड़ता है। 

केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा, ‘‘केन्द्र ने प्रदेश में आेलावृष्टि आपदा के लिये धन उपलब्ध कराया लेकिन यह धन किसानों-पीड़ितों में बंटने के बजाय प्रदेश सरकार ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढा दिया। प्रदेश के मुयमंत्री केन्द्र पर बार-बार आरोप लगाते हैं कि केन्द्र द्वारा उन्हें धन उपलध नहीं कराया जा रहा है लेकिन केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को हजारों करोड़ रूपये धन उपलध कराया है।’’  

कलराज ने कहा कि प्रदेश सरकार उसे जन कल्याणकारी योजनाआें में खर्च करने के बजाय अन्य विभिन्न मदों में खर्च कर रही है। प्रदेश का युवा अन्य प्रदेशों मे पलायन को मजबूर है। उत्तर प्रदेश के युवाआें की श्रम शक्ति अन्य प्रदेशों को विकसित प्रदेशों की श्रेणी में ले जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार के नीति के कारण उत्तर प्रदेश का उद्योग व्यापार खात्मे की तरफ है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी तो इसे देश का नबर एक प्रदेश बनाया जायेगा।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें