सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने हिंदू धर्म पर दिया विवादित बयान

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 06:27 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी ने हिंदू धर्म को लेकर सदन में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि संकीर्ण विचारधारा के चलते हिंदू धर्म पूरे भारत में नहीं फैल पाया जबकि इसके काफी देर बाद आया इस्लाम धर्म पूरी दुनिया में फैल गया। सपा नेता ने ये बयान विधानसभा सदन में दिया। 

उन्होंने कहा कि संकीर्ण विचारधारा के कारण सबसे प्राचीन हिंदू धर्म पूरे हिंदुस्तान में भी नहीं फैल पाया है। देश में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध धर्म है। मुस्लिम धर्म बाद में आया और पूरे दुनिया में छा गया क्योंकि इस धर्म में न तो ऊंच-नीच है और न ही भेद-भाव। हमारे हिंदु धर्म में आज भी इस तरह का भेदभाव है। आज भी दलित, पिछड़ों के घर हिंदू धर्म के कथित ठेकेदार (ब्राह्मण) शादी-विवाह में पूजा पाठ कराने नहीं जाते हैं। कैसे हिंदू धर्म बनेगा। 

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को एक झपटने वाली पार्टी बताया। सपा नेता के विवादित बयान से विवाद होने की संभावना जताई जा रही है।