जयाप्रदा को लेकर सपा नेता का विवादित बयान, कहा-अब शामें रंगीन हो जाएंगी रामपुर वालों की

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 02:05 PM (IST)

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल से सपा नेता फिरोज खान ने जया प्रदा पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रामपुर की शामें रंगीन हो जाएगीं अब जब चुनावी माहौल चलेगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब कोई भाजपा की नेत्री संघमित्रा मौर्य अपने आप को गुंडी बता दे तो कोई नाचने का काम करे तो यह उनका पेशा है।

बता दें कि जया प्रदा ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है। इसके साथ ही उन्हें रामपुर की लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है। जया सपा नेता आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। जया इससे पहले 2 बार रामपुर से सांसद भी रह चुकी हैं। सपा के कद्दावर नेता आजम खान भी इससे पहले जया प्रदा को नाचने वाली छमिया कह चुके हैं। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।

एसडीएम ने भेजा नोटिस
सपा जिलाध्यक्ष के विवादित बयान पर एसडीएम ने नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।  

 

 

 

Ruby