सपा में धक्का खाए नेताओं को मिला बड़ा तोहफा

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2016 - 06:21 PM (IST)

लखनऊ: सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में धक्का खाए नेताओं को बड़ा तोहफा मिला है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जावेद आब्दी को सिंचाई विभाग का प्रमुख सलाहकार बनाया। वहीं उसके अगले ही दिन शनिवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पार्टी के 23 उम्मीदवारों का ऐलान किया। जिसमें उन्होंने माफिया अतीक अहमद को कानपुर कैंट से टिकट दिया। बता दें कि इन दोनों नेताओं को भरे मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से धक्का खाना पड़ा है। 

                    

भरे मंच पर शिवपाल ने जावेद आब्दी को दिया धक्का
दरअसल लखनऊ में 5 नवंबर को सपा के 25 साल पूरे होने पर रजत जंयती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरे दलों के अध्यक्षों को भी न्यौता दिया गया था। वहीं अखिलेश के करीबी रहे जावेद आब्दी ने मंच पर माईक पकड़ते ही जैसे ही मुख्यमंत्री का गुणगान शुरू किया तो सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उन्हें धक्का देकर मंच से हटा दिया था। शायद शिवपाल को भतीजे की तारीफ पंसद नहीं आई।

                    

अखिलेश ने बाहूबली अतीक अहमद को धक्का देकर मंच से हटाया 
बता दें कि एक सरकारी कार्यक्रम में सीएम अखिलेश यादव से कुछ बात करने के लिए पार्टी के पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद उनके करीब पहुँचते हैं। लेकिन, अखिलेश कोई बात करने के बजाय उन्हें हाथ से पीछे ढ़केल देते हैं। इतना ही नहीं अतीक को हाथ से पीछे ढकेलने के बाद अखिलेश नाराजगी जताते हुए पार्टी के विधायक से कुछ कहते हैं। साथ ही सीएम की बेरुखी के बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड बाहुबली नेता अतीक को हाथ बढ़ाकर पीछे खींचने की कोशिश करता है। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें