सपा ने Lalu के दामाद को सिकंदराबाद सीट से फिर बनाया प्रत्याशी, पिछली बार हाथ लगी थी निराशा

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 11:14 PM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की जा रही है। इसी बीच सपा ने एक बार फिर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद राहुल यादव पर अपना भरोसा जताया है। साथ ही उसे बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के तौर पर चुनावी रण में उतारा है। हालांकि पिछली बार भी सपा को इस सीट से निराशा मिली थी। 

दरअसल, गाजियाबाद निवासी एवं बिजनेसमैन सपा नेता जितेंद्र यादव सिकंदराबाद क्षेत्र से वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वह हार गए थे। वह तीसरे स्‍थान पर रहे थे। भाजपा उम्‍मीदवार विमला सोलंकी ने जीत दर्ज की थी। दूसरे स्‍थान पर बहुजन समाज पार्टी के मोहम्‍मद इमरान रहे थे। बाद में उन्हें सपा ने एमएलसी बनाया था। 

बता दें कि बुलंदशहर जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं। बुलंदशहर लोकसभा में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई और शिकारपुर शामिल हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पहले खुर्जा लोकसभा सीट के नाम से जाना जाती थी, इसमें खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा सीट शामिल हैं।
 

Content Writer

Nitika