चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने थामा BJP का दामन

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 02:57 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

आर्य यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। सरिता आर्य ने 2012 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी हालांकि, 2017 में हुआ अगला ​चुनाव वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लडे संजीव आर्य से हार गई थीं।

बता दें कि अपने पिता और कद्दावर दलित नेता यशपाल आर्य के साथ पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजीव आर्य को इस बार कांग्रेस से टिकट मिलना तय माना जा रहा है और ऐसी अटकलें हैं कि इसी के चलते पार्टी से खफा होकर सरिता आर्य भाजपा में शामिल हुई हैं।

Content Writer

Nitika