हरिद्वार में बोले केजरीवाल- उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और BJP ज़िम्मेदार

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 12:39 PM (IST)

हरिद्वारः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया। इतने सालों में भ्रष्टाचार को छोड़कर उत्तराखंड के लोगों ने कुछ नहीं देखा। उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए ये दोनों पार्टियां ज़िम्मेदार है।

अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में कहा कि आज उत्तराखंड के अंदर सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी की है। जब तक किसी बेरोज़गार को नौकरी नहीं मिलती है, उसके लिए 5,000 रुपए का बेरोज़गारी भत्ता होगा। 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के खाते में हर महीने 1,000 रुपए डाले जाएंगे।

वहीं दिल्ली के सीएम ने कहा कि मैंने दिल्ली की जनता से कहा है कि अगर में 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर पाऊं तो मुझे वोट मत देना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static