उत्तराखंड के पूर्व CM निशंक ने कहा- घोषणा पत्र के लिए BJP को मिले 78610 सुझाव

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 08:38 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, हरिद्वार सांसद और भाजपा के द्दष्टि पत्र संयोजक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पार्टी को घोषणा पत्र के लिए 78,610 सुझाव मिले है। भाजपा ने अपना चुनावों घोषणा पत्र (दृष्टि पत्र) बनाने के लिए जनता के सुझाव एकत्र किए हैं।
PunjabKesari
दृष्टि पत्र जनता के अनुरुप बनाने के क्रम में 70 विधानसभा में संचालित एलईडी रथो में लगी जन सुझाव पेटिका एकत्रीकरण अभियान पूर्ण होने पर प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम हुआ। निशंक बताया कि अभियान में 120 सुझाव पेटिका और ऑनलाइन माध्यम से कुल 78610 सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आम लोगों की सहभागिता के अनुरुप द्दष्टि पत्र बनाने का संकल्प लिया है। हमने अब तक जो कहा सदैव किया, इसीलिए प्रदेश के आखिरी छोर तक हमारे रथ गए और सुझाव लेकर आए। उन्होने दावा किया कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो आम जनता की राय को मद्देनजर रखते हुए अपना चुनावी संकल्प तैयार करती है।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. निशंक ने कहा कि उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया है और उसे सवारने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि भाजपा का द्दष्टि पत्र उनके सुझाव के अनुरुप नहीं बना है। यह अछ्वुत दृष्टि पत्र होगा, जनता के लिए जनता का द्दष्टि पथ होगा। हम इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, श्रमिक, मजदूर के सुझावों का विश्लेषण और परामर्श को सम्मिलित करेंगे।
PunjabKesari
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सब जानते हैं कि अटल जी ने जब उत्तराखंड बनाया, तब उन्होंने उत्तराखंड को विशेष राज्य और विशेष औद्योगिक का पैकेज दिया था। आज हिमालय राज्यों को देखा जाए तो उत्तराखंड कई गुना आगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और वह अपने वक्तव्य में हमेशा कहते हैं और वह स्पष्ट रुप से धरातल पर उसकी छाप दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा है कि अटल जी ने बनाया है और हम सब मिलकर इसको संवारगे। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले उत्तराखंड को एक लाख करोड़ पैकेज की सौगात दी है। जब मैं शिक्षा मंत्री था, हमने पूरे भारत के कोने-कोने से सभी वर्गों से नई शिक्षा नीति किस रुप में भारत के सामने और विश्व के सामने प्रस्तुत हो उसके लिए एक मुक्त नवाचार करवाया था। जिसको सभी समाज ने स्वीकारा और आज वह विश्व के सामने एक श्रेष्ठ उदाहरण बना। अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सुझाव पेटिका के माध्यम से 51279 तथा ऑनलाइन 27331 सुझाव, कुल मिलाकर 78610 सुझाव आए हैं। सभी सुझाव हमारे पास हैं।

इस मौके पर पत्रकारों ने भी सुझाव देते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी उत्तराखंड में कानून बनें। लघु एवं सूक्ष्म उद्योग से जुड़े लोगों ने भी कहा कि जब कोई महामारी आती है तो सबसे ज्यादा हानि इस वर्ग को होती है। उन्होंने अपने सुझाव पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड कैसे स्मार्ट बने उसके लिए भी सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली को अपनाते हुए निरंतर कार्य कर रही है। जन-जन के अनुरुप अपना रिपोर्ट कार्ड रखने का कार्य छह महीने, एक वर्ष, दो वर्ष, तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष पूर्ण होने पर जनता के सामने रखती है, जिससे जनता में और हमारे कार्य करने में सुगमता सदैव बनी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static