बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर बनीं बरेली की बहु, सपा नेता फहाद अहमद से की शादी

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 08:20 AM (IST)

बरेली/ बहेड़ी : अपने चर्चित बयानों और तेवरों की वजह से मशहूर बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर बरेली की बहू बन गई हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने ट्विटर पर बहेड़ी के फहाद अहमद के साथ शादी का एलान किया। फहाद समाजवादी युवजन सभा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हैं और 2017 से वहां टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में शोध कर रहे हैं।



स्वरा के ट्विटर पर फहाद के साथ शादी के एलान ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने के बाद यह जानकारी साझा की। फहाद के पिता जिरार अहमद मंगलवार को ही पत्नी के साथ इस खुशी में शामिल होने मुंबई रवाना हो गए थे।



घर में अकेले मौजूद फहाद के भाई फराज के मुताबिक उनके पिता की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर है। फहाद पांच साल से मुंबई में रह रहे हैं। फराज ने बताया कि घर में सभी को पहले से इस रिश्ते की जानकारी थी लेकिन उन्होंने इसे किसी के साथ अब तक साझा नहीं किया था।

Content Writer

Ajay kumar