हरिद्वार में प्रवाहित हुईं अरुण जेटली की अस्थियां, CM रावत सहित कई बड़े नेता हुए शामिल

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 03:23 PM (IST)

हरिद्वारः पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की अस्थियों को आज हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी में प्रवाहित किया गया। इससे पहले रविवार को नई दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था।

अरुण जेटली के बेटे रोहन अपने परिवार के साथ अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद विधि-विधान के साथ अस्थियों को ब्रह्म कुंड स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर गंगा में प्रवाहित की गईं।

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहें।

बता दें कि 66 वर्षीय अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। जेटली का कई सप्ताह से एम्स में इलाज चल रहा था। जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाया गया था।

Nitika