राम मंदिर वहीं बनाएंगे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार: विहिप

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 12:11 PM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ:अयोध्या में चुनाव से पहले राम मंदिर के मुद्दे पर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने इस मुद्दे को फिर से उठाते हुए कहा कि राम जन्मभूमि के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

सिर्फ 4 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर
एक समाचार पत्र के अनुसार विश्व हिन्दू परिषद की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष सुदर्शन महाराज ने कहा कि राम मंदिर सिर्फ 4 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे, हम निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।’ बता दें कि अयोध्या में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2010 में राम जन्मभूमि पर फैसला सुनाते हुए हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों का जन्मभूमि पर अधिकार माना था। हाईकोर्ट के इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया था। विश्व हिन्दू परिषद सालों से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के साथ अयोध्या में बाबरी मजिस्द की जगह राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन करती आ रही है।