लखनऊ: बीच सड़क पर नशे में धुत्त लड़की ने किया जमकर हंगामा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 11:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक 20 साल की लड़की द्वारा बीच सड़क जमकर हंगामा करने की खबर सामने आई है। मामला गाजीपुर थानाक्षेत्र और विभूतिखंड दोनों के बीच स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे का है। जहां नशे में धुत्त लड़की ने कभी चलती गाडिय़ों को रोका तो कभी टैक्सी में जाकर बैठ गई। करीब 1 घंटे तक लड़की हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद वह सड़क पर ही बेहोश हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। इसी बीच किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।

मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि एक बाइक सवार युवक लड़की को लेकर आया था। पहले काफी देर तक दोनों बात करते रहे। इसके बाद वो छोड़कर निकल गया। एसओ विभूतिखंड सतेंद्र राय ने बताया कि कड़ी मशक्कत कर उसे थाने लाया गया। लड़की की पॉकेट में एक मोबाइल फोन मिला था। जिसके बाद परिजनों को बुलाया गया।

पूछताछ में पता चला कि लड़की बहराइच की रहने वाली थी और यहां प्राइवेट जॉब करती है। रविवार को ऑफिस से निकलकर अपने दोस्त के साथ गई थी। जहां पर शराब पी गई और एक लड़का उसे पॉलिटेक्निक चौराहे पर छोड़कर चला गया। फिलहाल परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया।