मेट्रो स्टेशन पर सुसाइड की कोशिश में फट गए लड़की के कपड़े तो CISF जवान ने युनिफॉर्म से ढका शरीर, लोगों ने कहा- ये हैं असली हीरो

punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 05:00 PM (IST)

नई दिल्लीः देश की राजधानी नई दिल्ली में सुसाइड करने के लिए मेट्रो स्टेशन के पास कूदी एक लड़की के लिए जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के जवान देवदूत बनकर आए। जिन्होंने दूर्घटना के दौरान घायल हुई लड़की की न केवल जान बचाई बल्कि अपनी वर्दी उतार कर उसे ओढ़ा दी और उस लड़की की अस्मत भी बचाई। जवानों के इस काम को देखकर चारों ओर से लोग तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोगों खुले मन से प्रशंसा करते हुए यह भी कह रहे हैं कि यही जिंदगी के असल हीरो हैं।

बता दें कि असफल सुसाइड के दौरान लड़की के कपड़े फट गए और वो बूरी तरह से घायल हो गई।  वहीं लड़की को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाने के दौरान जवानों का ध्यान गया कि घायल लड़की के शरीर पर से कपड़े फट गए हैं। फिर क्या सीआईएसएफ जवानों में से एक ने तुरंत अपना यूनिफॉर्म उतारा और लड़की को ढक दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कोई इन रियल लाइफ हीरोज को शैल्युट दे रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि 25 वर्षीय लड़की के आत्महत्या के प्रयास के पीछे क्या वजह रही होगी। वहीं हॉस्पिटल में एडमिट लड़की का इलाज शुरू हो गया है। साथ ही लड़की के घरवालों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi