महिला होमगार्ड ने लगाई गुहार: SSP साहब थाने का मुंशी कहता है मुझे खुश करो

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 01:48 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आलम ये है कि महिला होमगार्ड तक प्रदेश में अपने आपको महफूज नहीं महसूस कर रही हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के झांसी जिले में सामने आया है। महिला होमगार्ड ने थाने के मुंशी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुंशी के खिलाफ एसएसपी से शिकायतकर न्याय की गुहार लगाई है। 

क्या है मामला? 
मामला जनपद के बड़ागांव थाने का है। यहां की महिला होमगार्ड ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मुंशी के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि बड़ागांव थाने का मुंशी उसकी ड्यूटी नहीं लगाता था। जब उसने मुंशी से ड्यूटी लगाने को कहा तो मुंशी ने कहा कि मुझे खुश करो। होमगार्ड के मुताबिक मुंशी महिला होमगार्ड को कमरे में आने को कहता था। शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुँची होमगार्ड ने रोते हुए अपनी पूरी कहानी बताई।

जांच के बाद दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई-एसएसपी 
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि महिला होमगार्ड और मुंशी के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के आधार पर एसपी सिटी को जाँच सौंपी गई है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें