घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार को पश्चिम बंगाल की जनता उखाड़ फेंकना चाहती है: केश प्रसाद मौर्य

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 02:01 PM (IST)

प्रयागराज: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने BJP के नवनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारियों और नामित पार्षदों से मुलाकात की और उन्हें संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कार्यकर्ताओं से मिलना हमारी प्राथमिकता रहती है।

उन्होंने कहा कि 2027 में प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटें हैं जो सीटें हम पिछली बार हारे थे इस बार वहां भी कमल खिले इसका प्रयास है... वे(अखिलेश यादव) दावें 2014 से कर रहे हैं लेकिन जनता उनके दावों की हवा निकाल देती है... महिला सम्मान, विकास का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा, "हम संघर्ष कर रहे हैं, लोकतंत्र विरोधी सरकार, अपराधियों को सरंक्षण देने वाली सरकार, घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार पश्चिम बंगाल में है, उसे पश्चिम बंगाल की जनता भी उखाड़ फेंकना चाहती है। 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में  294 विधानसभा की सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा यहां मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 04 मई को होगी। हालांकि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तातक के साथ चुनावी मैदान में हैं फिलहाल अब 04 मई को ही साफ होगा कि क्या बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन करती है, या फिर ममता सरकसा ही बंगाल में रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static