सपा-बसपा के कुशासन से ऊब चुकी है जनता: बाजपेई

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2016 - 09:00 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा है सूबे की जनता समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के कुशासन से ऊब चुकी है अब बदलाव चाहती है। बाजपेई ने आज यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है और आशा भरी नजरों से भाजपा ओर देख रही है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है, विकास कार्य ठप है। जनता बसपा और कांग्रेस के कुशासन को भी देख चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में जितना भ्रष्टाचार हुआ उतना कभी नहीं हुआ। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। प्रदेश सरकार जनता को नयी-नयी योजनाओं के नाम पर गुमराह कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है सरकार सभी मोर्चाे पर विफल हैं। जनता से चुनाव के दौरान किये गये वायदे को प्रदेश सरकार भूल गयी है। 

नोटबंदी से लगेगा कालेधन पर अंकुश
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोट बंदी का फैसला लेकर काले धन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे समाज में फैली आर्थिक असमानता दूर होगी और काले धन पर अंकुश लगेगा। नोट बन्दी पर कांग्रेस के रुख की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और काले धन की पोषक और संरक्षक है। भाजपा आम आदमी और राष्ट्रीय हित में काम कर रही है। परिवर्तन यात्रा को संसद सदस्य हरीश द्विवेदी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीराम चौहान,वरिष्ठ नेता रमापतिराम त्रिपाटी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन समेत कई अन्य लोगो ने भी सबोधित किया। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें