''BJP की फितरत में है धोखा देना'': Shivpal Yadav का बड़ा बयान, बोले- सपा के साथ ब्राह्मण, 2027 में हर हाल में बनेगी सरकार

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 09:54 AM (IST)

Etawah News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में पार्टी की सरकार हर हाल में बनेगी। शिवपाल सिंह यादव अपने गृह जिले इटावा के पृथ्वीपुर गांव में ब्राह्मण महासभा के सम्मेलन में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

2027 में हर हाल में बनेगी सपा की सरकार: शिवपाल यादव
उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियां उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा के चुनाव में सपा की सरकार को बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। सपा नेता ने कहा है कि देश प्रदेश के हालत भाजपा के सत्ता में होने के कारण बेहद खराब हो गए है। यह बात हर कोई देख और समझ बहुत अच्छे से रहा है। 

ये भी पढ़ें:- 'गजनी-तैमूर से भी ज्यादा लूट रहे बिजली विभाग के मंत्री और अफसर': सपा विधायक OP सिंह का BJP सरकार पर तीखा प्रहार

सपा को हर वर्ग का समर्थन हासिल हो रहा: शिवपाल यादव
यादव ने कहा कि सपा को हर वर्ग का समर्थन हासिल हो रहा है। ब्राह्मण वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ में बड़ी तादात में आकर के खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी इस समय चरम पर है। हर के किसान परेशान बना हुआ है। किसानो की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है । पहले आलू किसान ओर अब गेहूं किसान के सामने बड़ा संकट खड़ा हुआ है। 

भाजपा नेता धोखे की राजनीति करते: शिवपाल यादव
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता धोखे की राजनीति करते है और धोखा देना उनकी फितरत में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से खराब हो गई है यह भाजपा की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का सबसे बड़ा नमूना कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब लूट हत्या और डकैती आम बात हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static