मंहगाई के खिलाफ सपा का विराेध प्रर्दशन, मोदी-योगी को दिखाई चूड़ी

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 04:48 PM (IST)

गोरखपुर(रुद्र प्रताप सिंह):- भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते एवं नोटबंदी के कारण जनता पहले ही बहुत परेशान थी। ऊपर से उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी। ग्रामीण क्षेत्र विशेषकर किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में बृद्धि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ही है। आज कलेक्ट्रेट परिसर में उक्त बातों को लेकर सपा नेताओं ने प्रदर्शन कर बिजली की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया।

सपा नेत्रियाें ने चूड़़ी दिखाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन करते हुए कहा कि ये चूड़ी मोदी और योगी के लिए है। बीजेपी अच्छे दिनों की बात करती थी, लेकिन महंगाई अपने चरम सीमा पर है। किचनाें से सामान गायब होते जा रहे हैं। सब्जिओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। गैस के दाम बढ़ रहे हैं क्या यही है अच्छे दिन। जल्द ही इस पर रोक नहीं लगा तो हम मोदी और योगी को साड़ी और चूड़ी भेट करेंगे। 

प्रर्दशन कर रही सपा नेत्री बेगम अख्तर ने कहा कि माेदी-याेगी सरकार कहती है कि गरीबी मिटाएंगे। सरकार गरीबी काे नहीं मिटा पाई, हां गरीबाें काे जरूर मिटा रही है। टमाटर, प्याज, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। साथ ही उन्हाेंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के समय भी इसी तरह की मंहगाई आसमान पर थी। अब फिर उनकी ही सरकार है। हम माेदी आैर याेगी सरकार काे चूड़ी भेंट कर रहे हैं। ये निकम्मी सरकार अगर देश में न ही रहे ताे अच्छा है।