योगीराज में बढ़ती जा रही भगवाधारी दबंगों की गुंडई, अब कोचिंग संस्थान में मचाया उत्पात

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 12:13 PM (IST)

इलाहाबाद(सैयद आकिब रजा): यूपी में भाजपा का शासन आने के बाद भगवाधारी दबंगों की दबंगई के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बार  मामला इलाहाबाद के एक कोचिंग संस्थान का है। जहां फीस कम न करने पर भगवाधारी दबंगों ने कोचिंग में तोडफ़ोड़ के साथ जमकर उत्पात मचाया।

सर पर भगवा रंग की पगड़ी बांधे आधा दर्जन के करीब दबंगों ने पहले कोचिंग में तोड़तोड़ की है और फिर विरोध करने पर कोचिंग के कर्मचारियों के ऊपर पिस्टल तान कर उनकी जमकर धुनाई की। दबंगों की पूरी करतूत संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

कोचिंग  में  जो  लोग  घुसे  और  पिस्टल  तानी  वो  सभी  लोग  भगवा  गमछा  सर  पर  बांधे  हुए  थे। घटना सिविल लाइंस के पास इलाके की है। पीड़ित कोचिंग संस्थान के लोगों ने सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों से दबंगों की पहचान करने में जुट गयी है हालाकि अभी तक उत्पात मचाने वाले दबंग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।