कांग्रेस में गृहयुद्ध के बीच प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 08:32 PM (IST)

जौनपुर: कांग्रेस में जारी गृहयुद्ध के बीच पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की मांग उठने लगी है। इसकी शुरुआत देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से हुई है। जाैनपुर जिले से कांग्रेसियाें ने प्रियंका गांधी काे कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग शुरू कर दिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंशा कितना साकार स्वरूप ले सकेगी यह तो राष्ट्रीय नेतृत्व ही बता सकता है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी बाड्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेस मजबूत होगी और सत्ता में वापसी संभव है।

इसी मुद्दे को लेकर आज देवउठनी एकादशी के दिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव के नेतृत्व में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास खरका तिराहा पर मौन व्रत रखा और कांग्रेस जनों के हस्ताक्षर युक्त पत्र कांग्रेस के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा जिसमें कहा गया है कि कॉग्रेस को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। हम कांग्रेस जन मांग करते है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाये। ऐसी इच्छा देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता चाहता है कि उनका अध्यक्ष उनके बीच रहे उनके साथ खड़ा रहे और संघर्ष करें ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static