यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों ने VIDEO में दिखाए खौफनाक हालात, एक झलक ही देखने पर फटी रह जाएंगी आंखे

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 06:35 PM (IST)

लखनऊ: यूक्रेन पर रूस के हमले से अमेरिका और यूरोपीय यूनियन में खलबली मची हुई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद यूक्रेन पर  भीषण हमला बोल दिया गया है। कीव, खारकीव सहित यूक्रेन के सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर रूस हवाई हमले कर रहा है। रुसी हवाई हमले का नजारा दिल दहला देने वाला है। वहीं भारत के हजारों स्टूडेंट भी यूक्रेन में फंस गए हैं। वे भारत सरकार से सुरक्षित रेस्क्यू कराने की गुहार लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, हापुड़ और वाराणसी सहित कई इलाकों के छात्र यूक्रेन से वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। रुसी हमले के बाद यूक्रेन के कीव रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए छात्र दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं...भारतीय दूतावास के रवैये को लेकर भी छात्रों में गहरी निराशा का माहौल है।

वहीं हापुड़ के फैसल खान और वाराणसी के कमल सिंह भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। दोनों छात्रों ने बताया कि हमले के बाद यूक्रेन में अफरातफरी का माहौल है। उन्होंने भारत सरकार से वतन वापसी की मांग की है। वहीं बेटे फैसल के यूक्रेन में फंस जाने की वजह से हापुड़ में उनका परिवार चिंता में डूबा हुआ है। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं बुलंदशहर के छात्र शान अली ने बताया है कि हमले के बाद यूक्रेन के सभी हवाई अड्डे ब्लॉक कर दिए हैं।

भारत के हजारों छात्र यूक्रेन में बुरी तरह से फंस गए हैं, लेकिन अभी सरकार ने सबको सुरक्षित स्थान में रहने की सलाह दी है। वहीं यूक्रेन के अलग अलग इलाकों पर रूसी सेना ने धावा बोल दिया है। पश्चिमी यूक्रेन में के इवानो फ्रेंकविस्क के हवाई अड्डे पर मिसाइल से हमला किया गया है। वहीं यूक्रेन के विनितसिया इलाके में बने सैन्य अड्डे पर भी हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं यूक्रेन पर रूस एक के बाद एक कई मिसाइल दागे जा रहा है। यूक्रेन के केल्नीविका के यूक्रेन के हथियार डीपो को रूसी सेना ने उड़ा दिया है।

साफ है कि यूक्रेन अभी बड़े संकट की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। भारत को अपने छात्रों को रेस्क्यू करने के लिए बड़ी योजना बनानी चाहिए। क्योंकि अगले कुछ दिनों में यूक्रेन युद्ध के दलदल में फंस सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static