तीन तलाक के फैसले पर बोले योगी आदित्यनाथ-मुस्लिम महिलाओं को मिला उनका हक

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 01:48 PM (IST)

लखनऊ: तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के एतिहासिक फैसले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दुनिया की आधी आबादी को उनका हक मिला है। 

योगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित करके स्वागत योग्य कार्य किया है। यह कार्य अगर सर्वसम्मति से होता तो और अच्छा होता। संवैधानिक पीठ ने बहुमत के आधार पर इसे असंवैधानिक घोषित किया है। आधी आबादी को न्याय मिलने की यह शुरुआत है। हमें विश्वास है शीघ्र ही इस मामले में आगे की कार्रवाई प्रारंभ होगी। हम बहुत दिनों से आधी आबादी को न्याय से वंचित होने से नहीं रोक सकते थे। महिला सशक्तिकरण के लिए वास्तव में यह एक बेहतर शुरुआत है। 

वहीं छ: महीने में कानून बनाने के कोर्ट के फैसले पर योगी ने कहा कि भारत सरकार अपना पक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुकी है। अब किसी को कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए।