8 बाइबिल, 145 पैम्फलेट और कैश... UP में धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग का भंडाफोड़, ऐसे फैलाया था जाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 11:11 AM (IST)

Maharajganj News: महराजगंज जिले में हिंदुओं को लालच देकर ईसाई धर्म में शामिल करने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेउरवा गांव में हिंदुओं को प्रलोभन देकर ईसाई बनाने की कोशिश किये जाने की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को स्थानीय निवासी सरोज कुमार (40), सरोज देवी (36) और तुर्कडीहा गांव की रहने वाली प्रियंका (35) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 3 धार्मिक किताबें, बाइबल की आ8 प्रतियां, 145 पैम्फलेट, एक ढोलक, 10,330 रुपए नकद और एक कार बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें:- 'बाल्टी से पानी क्यों निकाला...' दलित को लाठियों से पीटकर किया अधमरा, 12 दिन बाद खुला खौफनाक सच

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि जांच के दौरान मिले सुबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार को भी जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static