UP Police पर गिरी गाज! एक साथ इतने पुलिसवालों पर तगड़ा एक्शन, SI भी लिस्ट में... खुला लापरवाही का ऐसा कांड, विभाग में हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 01:12 PM (IST)

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खलिहान की भूमि पर बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर हुए विवाद और पुलिस पर पथराव की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा गांव में कुछ लोग बिना प्रशासन की अनुमति के खलिहान की भूमि पर चबूतरा बनाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। 

इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंगलवार को मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर प्रतिमा स्थापित करने से रोक दिया। इसके बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिन में अचानक कुछ लोग उग्र हो गए और गांव में तैनात पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। 

मामले की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए उपनिरीक्षक अरविंद यादव, मुख्य आरक्षी रमेश यादव तथा स्थानीय आसूचना इकाई (एलआईयू) के आरक्षी नागेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 10 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static