BJP विधायक धन सिंह रावत ने कहा- आज केवल पुष्कर सिंह धामी लेंगे शपथ

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 12:08 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के भाजपा विधायक धन सिंह रावत ने कहा कि आज केवल पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कही कोई नाराजगी नहीं है, मुझे नहीं लगता उत्तराखंड में कोई नाराज होगा। सभी पार्टी के निर्णय से खुश हैं।

पुष्कर सिंह धामी को नया सीएम चुनने पर पार्टी के विधायकों में नाराजगी पर धन सिंह रावत ने कहा कि इस फैसले से उत्तराखंड में हर कोई खुश है। आज ही सीएम (पुष्कर सिंह धामी) लेंगे शपथ। साथ ही कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को भाजपा ने बागडोर सौंपी है तो निश्चित रूप से कोई अच्छा परिवर्तन दिखाई देगा। पूरी सरकार धामी जी के साथ खड़ी रहेगी। बैठक में चुनाव लड़ने का तरीका तय किया गया है उसी पर हम चलेंगे। केवल सीएम का चेहरा बदला है बाकि सोच भाजपा की है।

बता दें कि विधानसभा चुनावों से कुछ ही महीने पहले उत्तराखंड में नाटकीय घटनाक्रम में शनिवार को युवा भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। वह रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Content Writer

Nitika