लूट का विरोध करना व्यापारी को पड़ा महंगा, गवांई जान

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2017 - 11:42 AM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के बह्मपुरी क्षेत्र में बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गुटखा कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना में तीन अन्य भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
जानकारी के मुताबिक बदमाशों द्वारा की जा रही लुट का विरोध करना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि मेरठ में बह्मपुरी निवासी गुटखा कारोबारी सुशील अपने पुत्र सोंटी (22) के साथ अपने गोदाम के पास पैठे थे। तभी कुछ बदमाश लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार वहां आ पहुंचे। बदमाशों ने मृतक सोंटी को लुट से अपना निशाना बनाने की कोशिश की। बदमाशों ने मृतक की रुपए से भरी थैली उससे छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र दोनो पर गोली चला दी।
गोली की आवाज सुनकर पडोसी अखिल और उमेश वहां  आ गए। बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी और मृतक सोंटी से रुपए छीनकर भाग गए जिसमें 35 हजार रुपये थे।  चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से सोंटी की मृत्यु हो गई थी। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें