''एक ही बाइक पर थे 3 दोस्त...'' कंटेनर से टकराई, जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 08:52 AM (IST)

Prayagraj News: प्रयागराज जिले में सावन के सोमवार से ठीक पहले रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की असमय मौत हो गई। सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर सरपतीपुर के पास यह हादसा हुआ। तीनों कांवड़िये एक ही बाइक पर सवार होकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने वाराणसी जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के एक टैंकर/कंटेनर से जा टकराई।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना खौफनाक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। एक कांवड़िये की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य को पुलिस ने लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों घायलों को भी मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- 'Honeymoon पर पीरियड्स आए तो पीटा और दबाया गला...' 40 लाख दहेज के बाद भी दुल्हन बेघर, पति सहित 3 पर FIR

मृतकों की पहचान थरवई निवासी शिव प्रकाश और लल्लू के अलावा फाफामऊ के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में रोना-पिटना मच गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर काफी फिसलन थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसलने से अनियंत्रित होकर कंटेनर से भिड़ गई।

बताया जा रहा हैकि सरायइनायत थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सही वजहों का पता लगाया जा सके। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके और मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static