त्रिवेंद्र सिंह रावत बन सकते हैं BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, मदन कौशिक लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 06:18 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव संचालन की पूरी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही चुनाव के बाद भाजपा पूर्व सीएम को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। वहीं इससे पहले पिछले दिनों त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर भी चुनाव न लड़ने की बात कही थी।

बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव न लड़ने की इच्छा को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि "मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया यह मेरा सौभाग्य रहा।"

Content Writer

Nitika