मुमताज की मृत्यु के बारे में जानकर चौंक उठीं ट्रंप की बेटी इवांका

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 12:43 PM (IST)

यूपी डेस्क: सांझ के ढलते हुए सूरज की रोशनी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया पहुंचे तो ताजमहल को देखकर पहली की नजर में फिदा हो गए। बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी उनके साथ पहुंचे थे। इवांका को गाइड कमलकांत ने ताज के बारे में कई रोचक जानकारी दी, लेकिन जैसे ही मुमताज की मौत के बारे में बताया इवांका चौंक उठीं। दरअसल इवांका ने पूछा था कि मुमताज की मृत्यु कैसे हुई थी? इस सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने बताया कि 14वें बच्चे (गौहरा बेगम) को जन्म देने के बाद मुमताज की तबीयत बिगड़ गई जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान इवांका ने कमलकांत से कई सवाल किए जो इस प्रकार है-

PunjabKesari

इवांका: क्या शाहजहां ने सच में ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे?
कमलकांत: नहीं, यह झूठ है। शाहजहां ने कारीगरों से वादा लिया था कि वे अब काम नहीं करेंगे। इसके बदले उनके जीवनभर का मेहनताना दिया था।

इवांका: मुमताज महल की मृत्यु कैसे हुई थी?
कमलकांत: 14वें बच्चे (गौहरा बेगम) को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ जाने से।

इवांका: क्या कहा, 14 वें बच्चे ? क्या यह सच है?
कमलकांत: हां, यह सच है।  

PunjabKesari

ताज की खूबसूरती देखने के बाद इवांका ने कहा कि जैसा तस्वीरों में देखा था, ताज उससे ज्यादा खूबसूरत है, यह मंत्रमुग्ध कर देता है। एक बार देखकर जी नहीं भरता, बार-बार देखने को मन करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static