उमा भारती ने संगम नगरी में मनाया जन्मदिन, कहा- कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ BJP बनाएगी सरकार

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 05:33 PM (IST)

इलाहाबादः केंद्रीय स्वच्छता और जल मंत्री उमा भारती ने संगम नगरी इलाहाबाद में अपना जन्मदिन मनाया। यहां उमा भारती के शुभचिंतकों ने उनके ऊपर फूलों की वर्षा भी की। इस दौरान उन्होंने भगवान के भजनों को भी गुनगुनाया। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, उमा भारती अलोपीबाग शंकराचार्य वासुदेवानंद महाराज के आश्रम पहुंची। वहां सबसे पहले उन्होंने वैदिक ब्राह्मणों के साथ भगवान शंकर की भव्य पूजा की। मंदिर में आरती के बाद उन्होंने कार्यक्रम में आए गंगा के श्रद्धालु जनों को संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और नौजवान उपस्थित थे।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि मैंने तीर्थराज प्रयाग में अपना जन्मदिन मनाया। यहां गंगा की सफाई हमेशा होती रहेगी और स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा लोगों को मिलेगी। वहीं दलित प्रेम के मसले पर उमा कुछ भी बोलने से बचती नजर आई। उन्होंने कहा कि ट्विटर के माध्यम से मैंने अपनी बात कह दी है। वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ही सरकार बनाएगी। कांग्रेस का वजूद वहां खत्म होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static