एनटीपीसी ब्लॉस्ट: सोनिया और राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदना

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2017 - 07:54 PM (IST)

उत्तर प्रदेश (रायबरेली) : उंचाहार में एनटीपीसी ब्लॉस्ट में हुई मजदूरों की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके पहले राज्य के मुख्यमंत्री मारीशस दौरे पर हैं इसके बावजूद वो प्रदेश के आला अधिकारियेां से इस मामले की पल पल जानकारी ले रहे हैं।

 

 


रायबरेली के फिरोजगांधी उंचाहार थर्मल पॉवर कार्पोरेशन में हुए भयानक हादसे से पूरा देश स्तब्ध हो गया है। यूपी के एडीजी कानून एंव व्यवस्था आंनद कुमार का बयान आया है कि शाम सात बजे तक 7 शव बरामद हुए हैं। नेशनल डिजास्टर रिसोर्स फोर्स की 30 सदस्यीय टीम भी मौके लिए रवाना र्हो५ है। 

राज्यपाल ने भी व्यक्त किया गहरा दुःख
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक नेे भी हादसे में अनेक लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने हादसे को दुःखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।