उन्नाव-कठुआ रेप कांड पर बाेले आजम- पूरी दुनिया मे बहुत खराब हुई हिंदुस्तान की शक्ल

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 02:15 PM (IST)

रामपुरः उन्नाव-कठुआ रेप कांड पर सपा के कद्दावर नेता आज़म खान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्हाेंने कहा है कि जिस तरह का ये कांड हुआ है उससे पूरी दुनिया मे हिंदुस्तान की शक्ल बहुत खराब हुई है। हर शहर और गाँव में सैक्स हरैसमेंट की बाढ़ आई हुई है। 

उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को सीबीआई द्वारा अरेस्ट करने पर उन्हाेंने कहा कि अब तक का तरीका रहा है कि सीबीआई रिमांड पर लेती है। पहली बार हो रहा है कि बगैर रिमांड पर लिए हुए इसे अरेस्ट नहीं कहेंगे, वो पूछताछ के लिए ले गए है। आज़म खान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आराेपी सत्ता दल के हैं। केंद्र और कई राज्यों में सरकार है, इसमें बुरा मानने की क्या बात है। 

वहीं जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हत्याके सवाल पर आज़म खान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पर सबसे बेहतर देश के बादशाह राय दे सकते हैं। निर्भया कांड के समय जो शव्द उन्होंने कहे थे,वो पूरे हिंदुस्तान की मां-बहनों के कानों में गूंज रहे हैं। बेटी बचाओ का नारा देने वाले बादशाह कहाँ हैं, देश पूछ रहा है। जिस तरह का ये कांड हुआ है उससे पूरी दुनिया मे हिंदुस्तान की शक्ल बहुत खराब हुई है। हर शहर और गाँव में सैक्स हरैसमेंट की बाढ़ आई हुई है, क्योंकि खुद सत्ताधारी लोग यह कर रहे हैं। 

आज़म खान ने कहा कि मेरे शहर में बड़े नेताओं और मिनिस्टर के बेटों को हर तरह से सैक्स हरैसमेंट का अधिकार मिला हुआ है। 

Punjab Kesari