यूपी में 11 मार्च के बाद आएंगे ‘अच्छे दिन’: अमित शाह

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 01:39 PM (IST)

बस्ती: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बस्ती के कप्तानगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। शाह ने कहा कि 5 साल में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में अच्छे दिन नहीं ला सकी। साथ ही कहा कि अब प्रदेश की जनता को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 11 मार्च के बाद अच्छे दिन आने वाले हैं। बीजेपी की सरकार बनते ही प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। प्रदेश में चल रहे बड़े पैमाने पर स्लाटर हाउस बंद होंगे। हम नहीं चाहते यूपी में पशुओं के खून की नदियां बहे।