UP-BJP अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2017 - 05:19 PM (IST)

नई दिल्ली: यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की तबियत अचानक खराब हो गई है। ईलाज के लिए उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मौर्या की तबियत लो ब्लड प्रेशर की वजह से खराब हुई है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद केशव ने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों जानकारी दी है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। 
              

 

केशव प्रसाद मौर्य को यूपी में बीजेपी के सीएम कैंडिडेट की रेस में काफी आगे माना जा रहा है। केशव की अध्यक्षता में राज्य बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। बीजेपी ने 403 विधानसभा सीटों में से 325 पर जीत हासिल की है। रिपोट्र्स के मुताबिक गुरुवार को ब्लड प्रेशर संबंधित शिकायत होने के बाद केशव को अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य को एक दिन अस्पताल में ही ऐडमिट रहना पड़ सकता है। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।