UP निकाय चुनावः पहले चरण के लिए आज खत्म होगा प्रचार, 22 को है मतदान

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 05:02 PM (IST)

लखनऊः प्रदेश नगर निकाय चुनाव में प्रथम चरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण का चुनाव प्रचार सोमवार शाम 5 बजे थम जाएगा। इस चरण में प्रदेश के 24 जिलों में 22 नवम्बर को मतदान होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 14 नवम्बर से ही ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा0 दिनेश शर्मा तथा करीब सभी मंत्री विभिन्न जिलों को रोज मथ रहे हैं।

वहीं प्रदेश की प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हालांकि इस चुनाव में प्रचार पर नहीं निकले हैं, लेकिन उनके दल के अन्य नेता पूरी तकत के साथ मैदान में डटे हैं।